- विनोद मिश्रा
बांदा। दुस्साहस की हद कर देने वाली खबर है। दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा है। उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बांदा के महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

करीब सात माह पूर्व उसका पारिवारिक रिश्तेदार संजय पाल उसे अपने रिश्तेदार गंछा गांव निवासी हरीराम के मोहल्ला कटरा स्थित किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने रिश्तेदार के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई।
गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना माता-पिता को बताई। छात्रा के परिजनों ने आरोपी संजय पाल व हरिराम पाल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। धमकाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
