City News Uttar Pradesh
जल प्रलय की ओर बढ़ रही 'केन और यमुना' का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित
उत्तर प्रदेश

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन और यमुना का रौद्र रूप थम गया। जल स्तर तेजी से घटना शुरू हो चेतावनी स्तर से नीचे पहुंच गया है। प्रशासन भी चैन की सांस भरने लगा है। मध्यप्रदेश के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण यूपी के बांदा जिले में केन और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़नें लगा था। खतरे के निशान को पार कर प्रलय का संकेत देने लगा था।

जल प्रलय की ओर बढ़ रही 'केन और यमुना' का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

जल स्तर बढ़ने से 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया, जबकि कई गांवों में रोड पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीण नाव के सहारे अपनी दिनचर्या निपटाते रहे। नरैनी तहसील के गांव बिलहरका समेत एक दर्जन से अधिक तटीय क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। पैलानी और जसपुरा थाना क्षेत्र के सिंधन कला, पडोहरा, नादादेव सहित डेढ़ दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों में पानी भर गया, जिससे लोग नाव के जरिए आवागमन करते रहे।

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

जिला अधिकारी जे रिभा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा करती देखी गई। जिला प्रशासन राहत कार्यों में जुटा रहा। वैसे भी बाढ़ राहत चौकियां किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन पुनः बारिश पर केन और यमुना नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ सकता है। जिससे तटीय क्षेत्रों में बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा फिलहाल टला नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी बोले अति आत्मविश्वाश से चुनाव में पहुंची चोट : कार्यकर्ता बैक पुट पर न आवें

बांदा के गांव बने ‘फौजियों की फैक्ट्री’: यहां बसता है ‘देशभक्ति’ का जुनून

City News Uttar Pradesh

Banda : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का हुआ ड्राई रन…

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण: विकास कार्यों की गति तेज

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें साईकिल रैली से पर्यावरण सरंक्षण पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़