City News Uttar Pradesh
बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के जसपुरा कस्बे में गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब लगातार हो रही बारिश के चलते एक करीब 50 वर्ष पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 65 वर्षीय अनुरुद्ध सिंह,14 वर्षीय नैतिक और 45 वर्षीय शिवमंगल गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान गिरने की तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। तीनों घायलों को आनन-फानन में जसपुरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह मकान पूरी तरह कच्चा था और लंबे समय से जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश ने मकान की नींव को कमजोर कर दिया था, जिससे अचानक यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन ने पुराने और जर्जर मकानों में रहने वालों को सतर्क रहने और तत्काल वैकल्पिक सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की सलाह दी है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए किसी भी खतरे के संकेत दिखें तो तुरंत सूचना दें और घर खाली करें। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित ने “विकास” को दी “रफ्तार”: निर्माण कार्यों की परखी “जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक सिंह की ‘कौड़ा संस्कृति’ में चुनावी मंथन: ‘रणनीति’ का ‘केंद्र’ बना उनका ‘हाता’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

City News Uttar Pradesh

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

ब्रेकिंग न्यूज़