24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन इस बार सरकारी सौगात की मिठास के साथ मनाया जाएगा। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व के अवसर पर सरकार ने पुनः बहनों को ऐसा तोहफा दिया है जो न केवल दिल को छू लेने वाला है बल्कि सामाजिक दृष्टि से एक बड़ी राहत भी है। अब बहनें 8 अगस्त की सुबह से लेकर 10 अगस्त की रात तक रोडवेज बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी।

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

परिवहन विभाग ने इस योजना को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। बांदा परिक्षेत्र के सभी जिलों में रोडवेज ने हर प्रमुख रूट पर बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। महिलाओं की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों के फेरे भी तय किए जा रहे हैं। रोडवेज के अधिकारी स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई बहन बिना बस के नहीं रहेगी। परिवहन विभाग की यह पहल उन बहनों के लिए संजीवनी साबित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और अब तक सफर का खर्च वहन नहीं कर पाती थीं। सरकार की यह योजना एक ऐसा सामाजिक स्पर्श है, जो केवल किराया माफ नहीं करता, बल्कि रिश्तों को और मजबूत करता है।

रोडवेज: रक्षाबंधन पर 30 घंटों में 13 हजार महिलाओं को कराया मुफ्त सफर !

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राखी से एक दिन पहले ही यानी 8 अगस्त को ही भारी भीड़ संभावित है। ऐसे में अतिरिक्त बसें, फीमेल स्टाफ की तैनाती और सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं। एआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की सभी रोडवेज बसें महिलाओं के लिए नि:शुल्क सेवा देंगी। जरूरत पड़ी तो नए फेरे और रूट भी जोड़े जाएंगे। राखी पर कोई बहन भाई से दूर न रहे, यही सरकार का उद्देश्य है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

City News Uttar Pradesh

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

City News Uttar Pradesh

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168

City News Uttar Pradesh

Banda : मासूम बच्ची की हत्या करने वाले दो बाल आरोपी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

ब्रेकिंग न्यूज़