- विनोद मिश्रा
बांदा। समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शिकायतों को मौके पर न जाकर खानापूर्ति के तौर पर निस्तारण करने वाले अधिकारियों को कार्यवाही की हिदायत देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि जनता बहुत आस लेकर आती है। उनकी समस्याएं जिम्मेदारी के साथ हल करनी चाहिए। साथ ही एक सप्ताह से अधिक समय तक शिकायतें लंबित न रखने के की भी सख्त हिदायत दी।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में अतर्रा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के 109 प्रार्थना पत्र आए, जिसमे पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को देकर शीघ्र जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादी कस्बा के बदौसा रोड निवासी सुधीर यादव ने कहा कि आठ जून को उनके पुत्र शिवम को घुमाने जाने के बहाने हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। कालिंजर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न हुई। साथ ही विवेचना अतर्रा स्थानांतरित करने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्रवाई का भरोसा दिया। विवेचना स्थानांतरित करने की बात कही। कस्बा निवासी कमलेश ने प्रार्थनापत्र में कहा कि विद्युत विभाग ने रीडिंग से अधिक बिल भेजा है। शिकायत पर विभाग ने दो बार संसोधन किया,लेकिन अभी तक संसोधन नहीं हुआ। कस्बा में विद्युत कटौती की भी शिकायत की। डीएम ने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। बिल संसोधन कराने सहित विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी विकास यादव सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
