City News Uttar Pradesh
बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन के बाद खाता धारक हुये तलब !
उत्तर प्रदेश

बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन के बाद खाता धारक हुये तलब !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वक्त का अजब खेल है, बैंक में सवा पांच करोड़ की फर्जीवाडा की हेराफेरी कर दी गई। पांच सौ खाताधारक पूछ -ताछ के लिये तलब किये गये हैं। मामला ओरन की जिला सहकारी बैंक शाखा का है। यहां ऐसा वक्त आया कि करोड़ों की हेराफेरी हो गई!पांच सौ खाता धारकों के खातों में करीब सवा पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा पाया गया है! खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले पांच आरोपियों को चित्रकूट धाम मंडल के उपायुक्त व उप निबंधक ने नोटिस जारी कर अगस्त के प्रथम सप्ताह में सुनवाई के लिए नोटिस दिया है।

बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन  के बाद खाता धारक हुये तलब !
Scam of five and a half crores in bank: Account holders summoned after dismissal and suspension!

हेराफेरी की कहानी यह है कि डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की ओरन शाखा में वर्ष 2012 से 2018 के मध्य कैशियर और शाखा प्रबंधकों ने अलग-अलग तिथियों में खाता धारकों के फर्जी विड्राल भर चेक के जरिए तीन करोड़ 17 लाख रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही दो करोड़ 37 लाख 56 हजार 505 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई। इस तरह से कुल पांच करोड़ 54 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया है।


इस मामले की उप महाप्रबंधक उदरेज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने जांच की तो बैंक कैशियर से प्रबंधक तक दोषी पाए गए। इनके खिलाफ थाना बिसंडा में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रबंधक विजय शुक्ला व कैशियर नीरज त्रिपाठी को बर्खास्त करने के साथ ही शाखा प्रबंधक प्रशांत पांडेय, हरिहर प्रसाद कुशवाहा व सर्वेश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। उपनिबंधक वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वालों को धारा 68 के तहत को नोटिस भेजकर अगस्त के पहले सप्ताह में सुनवाई के लिए तलब किया गया है। इसके बाद खाता धारकों से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका में भाजपा का वोट बैंक बढ़ा वहीं कांग्रेस और बसपा का खिसका

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

संदिग्ध परिस्थितियों में गृहस्वामी का शव घर के बाहर पड़ा मिला, नींद में छत से गिरने से मौत की आशंका

बांदा में आसमान से बरस रही ‘आग’ : 16 जून से ‘राहत’ के आसार !

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त की पहल अब ला रही रंग : भूसा दान में बना रिकार्ड, अब तक 12,765 कुंतल जुटाया भूसा

Banda : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

ब्रेकिंग न्यूज़