City News Uttar Pradesh
भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया "चार सौ के पार"
उत्तर प्रदेश

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया “चार सौ के पार”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा की लोकसभा सीटें चार सौ के पार पहुंचे या न पहुंचे पर लहसुन चार सौ के पार पहुंच कर चुनौती अवश्य दे रहा है। इसकी कीमत 480 पर इतरा रही है। इस वजह से लोगों के किचन से लहसुन बाहर हो गया है। फुटकर बाजार में 250 ग्राम लहसुन 120 रुपये में बिक रहा है।

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया "चार सौ के पार"
Garlic challenged BJP: reached beyond four hundred

बुंदेलखंड में लहसुन की कीमत बहुत ज्यादा उछाल पर है। बांदा जिले में आज सुबह से ही लहसुन की बढ़ी कीमतों से उपभोक्ताओं में हाय -दईया है। फुटकर दुकानदार 120 रुपये पाव यानी 480 रूपये किलो लहसुन बेच रहे है, जिसके कारण सब्जी खरीदने आए ग्राहक बिना लहसुन ही वापस जा रहे है। लहसुन की कीमतों का यही हाल बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर में है।

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया "चार सौ के पार"
Garlic challenged BJP: reached beyond four hundred

बांदा के एक सब्जी विक्रेता कुंदन ने बताया की मौसम की मार का असर है, मांग के अनुरूप आपूर्ति न आने से कीमतें बढ़ी है। थोक मंडी से ही लहसुन चार सौ के पार है। इसलिए फुटकर मंडी में लहसुन 480 रूपये किलो बेचना मजबूरी है। थोक मंडी के आढ़ती हाजी उल्ला ने बताया की पिछले महीने से ही लहसुन की कीमतें बढ़ना शुरू हो गई थी, जो अब अपने चरम पर है और अभी नया लहसुन आने तक इसकी कीमत घटने की कोई उम्मीद नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा क्या निर्विरोध जीतने में होगी कामयाब ? …

“मधुसूदन की सपा” में नहीं हैं कुछ “मधुर” ? संगठन में “निराशा और शीत युद्ध” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘पहल’ रंग लाई: मेडिकल कॉलेज में बन रही चाइल्ड इमरजेंसी से बड़ी राहत

City News Uttar Pradesh

Banda : मासूम बच्ची की हत्या करने वाले दो बाल आरोपी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल

City News Uttar Pradesh

Banda : अभिताभ बच्चन का कोरोना उबाऊ संदेश मंडल की 90 बसों में लगे गूंजने…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़