City News Uttar Pradesh
"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “आयुष्मान” “दुर्भाग्यवान” बनकर “ए श्रेणी” की बजाय “डी श्रेणी” में पहुंच गया है। जिन कर्मचारियों पर जिम्मेदारी है वह गैर जिम्मेदारी का काम कर रहें हैं। कड़े निर्देशभी फेल हैं।  हालांकि पिछले दिनों इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने पर लापरवाही में 27 पंचायत सेवकों को कारण बताओ नोटिस दी गई है। जवाब “तलब” किया गया है पर लगता नहीं कि आयुष्मान में लक्ष्य प्राप्त करने की “तलब” पूरी हो पायेगी। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र चिंतित हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत जिले में आयुष्मान कार्ड की प्रगति डी श्रेणी की है।

आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर
Ayushman has become unfortunate in Banda: strictness ineffective, graph on D category

इधर डीएम दीपा रंजन ने सभी अंत्योदय कार्डधारकों और छूटे हुए लाभार्थियों के 21 नवंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरती गई है। पंचायत भवनों में रोजाना औसतन 10 कार्ड ही बनाए गए,जबकि प्रत्येक पंचायत सहायक को कम से कम 40 आयुष्मान कार्ड बनवाना था।

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
Ayushman has become unfortunate in Banda: strictness ineffective, graph on D category

इसमें पंचायत सहायकों की लापरवाही सामने आई है। महुआ विकास खंड के नौहाई, हड़हा, ऐला, बिगहना, मंसूरी, मनीपुर, पिथौराबाद, उमरेहनी, देवरार, पौंडरा, हुसैनपुरकला, मकरी, दुरईमाफी, पैंगबरपुर, बछेही, तेरा, माधौपुर, कल्हरा, भरसौड, नंदना, बहेरी, गोखिया, जरर, सौता स्योढ़ा, स्योढ़ा, खानपुर, सेमरिहा मिर्दहा के पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नवंबर का मानदेय रोकने की कार्रवाई की चेतावनी भी है। लेकिन चिंतनीय स्थिति यह है कि इन कवायदों के बावजूद आयुष्मान कार्ड बनने की गति “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” ही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

City News Uttar Pradesh

नवरात्र पर अंकित बासू रच रहे इतिहास : सफाई व्यवस्था पर वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न

City News Uttar Pradesh

प्रकाश के ‘बल्ले’ से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया ‘जिंदगी का घोषणापत्र’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रेम कहानी का ‘दर्दनाक अंत’: कुएं में कूदकर खत्म हुई जिंदगियां, ‘आत्महत्या’ से सनसनी

City News Uttar Pradesh

ट्रैक पर आग की लपटें देखकर रोकी महाकौशल एक्सप्रेस, आधी रात जंगल में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

ब्रेकिंग न्यूज़