26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका की डिजिटल क्रांति शुरू: टैक्स वसूली में अब टेक्नोलॉजी का होगा बोलबाला
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका की डिजिटल क्रांति शुरू:टैक्स वसूली में अब टेक्नोलॉजी का होगा बोलबाला

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा अब ‘पुराने सिस्टम’ को अलविदा कहकर ‘डिजिटल युग’ की ओर ‘तेज़ी’ से बढ़ रही है। सालों से चली आ रही कर वसूली की थकाऊ, पेपर आधारित प्रणाली अब इतिहास बनने वाली है। अब भवन स्वामियों को टैक्स चुकाने के लिए न तो पालिका दफ्तर के चक्कर लगाने होंगे और न ही वसूली कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ेगा। नगर पालिका द्वारा विकसित किए जा रहे नए पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मोबाइल पर टैक्स भरने की सुविधा शुरू की जा रही है।

अध्यक्ष मालती बासु को बदनाम करने की साजिश: फर्जी शिकायत कर्ता पर होगी कार्रवाई

इस व्यवस्था से 31 वार्डों के 26,286 भवन स्वामियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रुपये का गृहकर जमा करते हैं। अब हर मकान का डिजिटल डाटा, बकाया कर, और भुगतान स्टेटस पालिका के सिस्टम में ऑनलाइन दर्ज होगा। भवनों को बारकोड से लिंक किया जाएगा और उसके जरिए मोबाइल से टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही, यदि किसी को टैक्स संबंधी कोई समस्या हो, तो वह भी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है, जिसका समाधान नगर पालिका करेगी।

अध्यक्ष मालती बासु को बदनाम करने की साजिश: फर्जी शिकायत कर्ता पर होगी कार्रवाई

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने बताया कि, “अब सभी वार्डवासियों को टैक्स देने में पूरी सहूलियत मिलेगी। मोबाइल पोर्टल से कोई भी व्यक्ति अपने बकाया या वर्तमान टैक्स की जानकारी कर सीधे भुगतान कर सकेगा।” पालिका प्रभारी ईओ जगदीश प्रसाद ने कहा कि “हमारी कोशिश है कि बकायेदारों की संख्या कम हो और टैक्स वसूली पारदर्शी व तकनीकी हो। डिजिटल सिस्टम से जवाबदेही भी तय होगी।” इस परिवर्तन के तहत नगर पालिका कार्यालय में भी तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। पुराने रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज़ किया जा रहा है और विशेष सॉफ़्टवेयर में डेटा फीडिंग का कार्य शुरू है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के ‘चेहरे पर लौट रही मुस्कान’

बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य ! एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

City News Uttar Pradesh

सरकारी खरीद केंद्रों से किसानों की रुसवाई : किसानों का आढ़तियों से “चुम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़