City News Uttar Pradesh
स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शासन-प्रशासन का दावा है कि जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत चीख-चीखकर कह रही है कि यह मिशन सिर्फ कागजों पर ही साफ-सुथरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी तैनात तो हैं, लेकिन गांवों में दिखते नहीं। लाखों रुपये वेतन और सुविधा के नाम पर फूंक दिए जा रहे हैं, जबकि गांव गलियों में गंदगी का साम्राज्य फैला है।

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई "स्वच्छता": गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

विकासखंड बबेरू की 61 ग्राम पंचायतों और 18 राजस्व गांवों में 79 गांवों के लिए 75 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन इन कर्मचारियों की उपस्थिति सिर्फ रजिस्टरों में दर्ज है, गांवों में तो महीनों से चेहरा नहीं देखा गया।बबेरू ब्लॉक के इन 75 कर्मियों पर हर महीने 25 लाख 4 हजार 25 रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि गांवों में नालियां बजबजा रही हैं, गलियों में कूड़े का अंबार है और ग्रामीण गंदगी के बीच जीने को मजबूर हैं।

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई "स्वच्छता": गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

ग्राम पंचायत पंड़री, जिसकी आबादी 4000 से ज्यादा है, वहां सफाई कर्मी कभी आते ही नहीं। ग्रामीण बताते हैं कि कूड़ा-कचरा जमा होने से रास्ते बंद हो जाते हैं, लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं। शिकायतें करने पर भी जवाब नहीं मिलता क्योंकि ज्यादातर सफाई कर्मी अधिकारियों के आवासों पर व्यक्तिगत सेवा में लगे हैं।

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई "स्वच्छता": गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों की फर्जी तैनाती और अनुपस्थिति की पूरी व्यवस्था उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से चल रही है। कर्मचारी ड्यूटी करने की बजाय अधिकारियों के घरों में झाड़ू-पोंछा कर रहे हैं, और गांवों में गंदगी और बीमारियों का राज कायम है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की गजब की रणनीति : बताया चुनाव इस तरह होगी जीत

City News Uttar Pradesh

बांदा देश में चमकेगा स्वास्थ सेवा में,राष्ट्रीय संक्रामक रिसर्च सेंटर मन्जूर।

City News Uttar Pradesh

बालू खदान साड़ी खंड एक में भाजपा के पूर्व सांसद की ‘डकैती’ ? प्रशासन बना धृतराष्ट्र !

City News Uttar Pradesh

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे ‘कब्जा’ ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़