23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने आउटसोर्सिंग में प्राप्त धनराशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया और वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों का सत्यापन करने से मना कर दिया।

बैठक में सभासद रवींद्र गौतम ने वर्ष 2020-21 में आउटसोर्सिंग में प्राप्त धनराशि से किए गए खर्चे का ब्योरा मांगा। पूछा कि इस मद से कर्मचारियों का कितना पीएफ फंड काटा गया है। जिस पर अधिशासी अधिकारी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए, इस पर सभी सदस्य हंगामा करने लगे। प्रशासक एसडीएम रावेंद सिंह ने अधिशाषी अधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सभासद शांत हुए। सभासद फकरुद्दीन ने पूछा कि बैनर पोस्टर बनवाने का सात लाख रुपये का बिल लगाया गया है, यह बैनर कहां लगाए गए हैं।


– तीन माह में ही उखड़ गई सीसी सड़क

सदस्यों ने राजीव नगर में बनाई गई एक सीसी रोड के बनने के बाद तीन माह में ही उखड़ जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। वार्ड सदस्य अवधेश कुमार तिवारी ने प्रस्ताव में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आक्सीजन पार्क, श्मशान घाट व गोधनी तलैया के कार्यों की जांच नायब तहसीलदार द्वारा की गई हैं, जिसमे संबंधित ठेकेदार को दोषी पाया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सम्पूर्ण थाना दिवस अभियान में आई फरियादें : गंभीरता से कुछ का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी ने किन्नरों के साथ की बैठक : मतदान प्रतिशत बढ़ाने में किन्नर करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फसल बर्बाद होने से था दुखी

City News Uttar Pradesh

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़