24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पहाड़ों में अवैध खनन: सदर विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

पहाड़ों में अवैध खनन: सदर विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गिरवा जरर व पतरहा में हो रहे पहाड़ों में अवैध खनन व अवैध क्रेशर संचालन के खिलाफ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा कि पहाड़ों में पौराणिक शिव मंदिर हैं, हजारों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। फिर भी पहाड़ों में अवैध खनन किया जा रहा है।

पहाड़ों में अवैध खनन: सदर विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Illegal mining in the mountains: Sadar MLA Prakash wrote a letter to the Chief Minister

– हजारों लोगों की आस्था पर चोट पहुंचा रहे पट्टाधारक

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सदर विधायक श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बताया कि गिरवां के भूतेश्वर बाबा, जरर के शिव मंदिर, पतरहा में स्थित किशनगुर बाबा इत्यादि पहाड़ों में पौराणिक शिव मंदिर है। हजारों लोगों कि आस्था इन मंदिरो से जुडी हुई है। पहाड़ में खनन करने वाले पट्टाधारक मानक के विपरीत 4 से 6 इंच का होल करके ब्लास्ट करते हैं, जिससे लगातार जनहानि हो रही है। पर्यावरण असंतुलन पैदा हो रहा है।

वहीं इन क्षेत्रों में चलने वाली क्रेशर से उड़ने वाली डस्ट से हजारों बीघा फसल चैपट हो रही है। ओवरलोड परिवहन से सड़कें चैपट हो चुकीं हैं। अगर यही हाल रहा तो हजारों की संख्या में लोग पलायन करने को मजबूर होंगे। इसलिए इन पर जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाए और आगे इस क्षेत्र में कोई भी पहाड़ का पट्टा व क्रेशर लगाने की अनुमति न दी जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस हुआ बांदा का बाबूलाल चौराहा

मंत्री रामकेश का प्रयास : तुर्रा नाले पर पुल निर्माण के लिये सीएम योगी नें दिखाई रुचि

City News Uttar Pradesh

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

डीएम और अन्य अधिकारी लगाएंगे झाड़ू : दो घंटे करेंगे मशक्कत ! …

City News Uttar Pradesh

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़