24.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गरीबों पर मंडराया संकट: राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज, मार्च से बंद हो जायेगा राशन
उत्तर प्रदेश

गरीबों पर मंडराया संकट: राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज, मार्च से बंद हो जायेगा राशन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में राशन कार्ड से जुड़े लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। यदि उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई, तो उन्हें मार्च से राशन मिलना बंद हो जाएगा। शासन के कड़े निर्देशों के बाद भी बड़ी संख्या में लोग अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।

गरीबों पर मंडराया संकट: राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज, मार्च से बंद हो जायेगा राशन

प्रदेश सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी थी। जून 2023 से यह प्रक्रिया जारी थी, लेकिन अब तक 38,78,110 सदस्यों में से केवल 28,95,735 की ही ई-केवाईसी पूरी हो सकी है। अभी भी 9,82,375 सदस्यों की ई-केवाईसी अधूरी है।

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

शासन को यह संदेह था कि कई परिवारों में मृत सदस्यों के नाम पर भी राशन लिया जा रहा है या कुछ कार्ड धारक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाभ उठा रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य किया। कोटेदारों को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर पर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने में मदद करें।

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

13 फरवरी से ई-केवाईसी पोर्टल बंद हो गया है, जिससे लंबित राशन कार्ड धारकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। यदि पोर्टल दोबारा नहीं खोला गया, तो मार्च से लगभग 10 लाख लोग राशन लेने से वंचित हो सकते हैं। बांदा मंडल के चारों जिलों में कुल 9,75,184 राशन कार्ड धारक हैं। जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान ने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण ई-केवाईसी प्रक्रिया बाधित हो गई है। कई बार लोगों को मौका दिया गया, लेकिन अभी भी हजारों लोगों की ई-केवाईसी अधूरी है। अब शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर ‘मतदाताओं’ में ‘पुनरीक्षण’ के बनें ‘नायक’ : विपक्षियों को लगते ‘खलनायक’ ?

City News Uttar Pradesh

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय बैठक, रणनीति तय …

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन बुंदेलखंड, विंध्याचल हेतु वरदान

City News Uttar Pradesh

Banda : बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, कहा जुमलेबाजी नही रोजगार चाहिए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़