- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक परिवार का अनोखा मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जी हां आपने लोगो का जन्मदिन मनाने की बात सुनी और देखी होगी लेकिन यहां एक बेजुबान का पहला जन्मदिन सेलेब्रेशन की तौर पर मनाया जा रहा है। बांदा के एक परिवार ने अपनी गाय के बछिया का जन्मदिन मना एक मिसाल पेश की है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार ने अपने सदस्य जैसे ही उसका जन्मदिन मनाया, बाकायदा फूल माला पहनाकर, केक काटकर उस गाय के बच्चे का मुंह मीठा कराया। और आपस मे खुशियों का इजहार किया। लेकिन उस बेजुबान को क्या पता ? कि उसका सेलेब्रेशन क्यों मनाया जा रहा। परिवार के लोग उसे राधा कहकर पुकारते हैं। सीलिब्रेट के दौरान हैप्पी बर्थडे राधा कहकर तालियां बजाई।

दरअसल अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड के रहने वाली शोभा जो पेशे से गृहणी हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक मिसाल पेश की है, परिवार के सदस्य के तौर पर अपनी गौ माता के बछिया के पहले जन्मदिन को सेलेब्रेशन के तरह मनाया। बाकायदा केक, मुँह मीठा करा फूल मालाओं से उस बेजुबान को सजाया गया। उन्होंने बताया कि आज मेरे छोटे बेटे की मैरिज एनिवर्सरी भी है, ठीक पिछले साल 15 जून 2021 को बारात की शाम गाय ने बछिया को जन्म दिया था। जिसको हम लक्ष्मी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। जिन्होंने उस बेजुबान का नाम ष्राधाष् रखा है, उसकी माँ का नाम रानी है।
उन्होंने यह भी बताया कि राधा हमारे परिवार की तरह है, आज उसका पहला जन्मदिन हम मना रहे हैं। गाय के लाखों करोड़ों देवी देवताओं के वास होता है और गौ माता को पूजने का हिन्दू धर्म मे रीति रिवाज है। गौ माता के मूत्र में तमाम मर्ज भी ठीक हो जाते हैं। उन्होंने देश प्रदेश के लोगो से अपील की है यदि एक एक गाय हम रख लें उसकी सेवा करे तो इस धरती का पाप खत्म हो जाएगा, खुशियां ही खुशियां आएंगी। क्योंकि हम इसी गौ माता का दूध अपने बच्चों और खुद इस्तेमाल करते हैं। गाय हमारी माता है। इस सेलेब्रेशन को देख आसपास के लोग डंग हैं, इलाके में चर्चा का विषय है। बुंदेलखंड के इलाके में वर्षाे से अन्ना प्रथा की समस्या रही है हालांकि अब स्थिति सरकार के एक्शन के कारण कंट्रोल है। इस परिवार ने एक गौ माता के बछिया का जन्मदिन मना लोगो को जागरूक करने का नया तरीका पेश किया है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
