City News Uttar Pradesh
पुलिस का एक्शन जारी: माफिया मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर मांगी थी रंगदारी
उत्तर प्रदेश

उसरी चट्टी कांड में 21 साल बाद आया नया मोड़: माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

  • ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर : उसरी चट्टी के पास मऊ के पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुए हमले के मामले में 21 वर्ष बाद मऊ के मुख्तार अंसारी सहित पांच के खिलाफ हत्या सहित विभिन्‍न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 15 जुलाई 2001 को यूसुफपुर फाटक आवास से मऊ जाने दौरान हमलावरों ने उसरी चट्टी पर मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला किया था। उसमें उनके सरकारी गनर सहित तीन लोग मारे गए थे, जबकि नौ लोग घायल हुए थे।

उसरी चट्टी कांड 21 साल बाद आया नया मोड़: माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Usri Chatti case took a new turn after 21 years: Murder case filed against Mafia Mukhtar Ansari

हमले के दौरान बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव गांव का मनोज राय भी मारा गया था। मुख्तार अंसारी ने उस मामले में माफिया बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि को नामजद किया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। केस में बाँदा जेल में बंद वादी मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है, लेकिन हर तारीख पर कोई न कोई कारण से पुलिस प्रशासन मुख्तार की गवाही नहीं करा पा रहा।


इसी बीच मृतक मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने अपने पुत्र की हत्या मुख्तार अंसारी व उनके सहयोगियों द्वारा किए जाने व उस समय उनका मामला पंजीकृत न किए जाने का दुखड़ा एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को लखनऊ जाकर सुनाई व कार्रवाई की मांग की। एडीजी के निर्देश पर शैलेंद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने मुख्तार अंसारी,उनके चालक सुरेंद्र शर्मा, शाहिद,गौस मोइनुद्दीन और कमाल के खिलाफ धारा 147,148,149 व 302 का मामला पंजीकृत किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड: मतदान में बांदा रहा फिसड्डी : झांसी फस्ट, हमीरपुर सेकेंड

News : पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा, घर के बाहर से हुआ था अपहरण…

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया स्काउट -गाइड का महत्व : मंडलीय रैली का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

कानपुर : दो हजार करोड़ की ठगी का आरोपी बेंगलुरु से पुलिस नेकिया  गिरफ्तार, रकम दोगुना करने का लालच देकर बनाया था लोगों को शिकार …

ब्रेकिंग न्यूज़