24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, प्रधान पद के लिए तैयार हो रहे सबसे ज्यादा दावेदार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दिनों-दिन तेज हो रही है। ब्लाकों में सुबह से ही दावेदार व उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो जाता है। पर्चों की बिक्री तक खासी चहल-पहल बनी रहती है। प्रधान पद के लिए अब तक कुल 1045 पर्चे बिक चुके हैं।


जिले में 29 अप्रैल को अंतिम व चौथे चरण में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस समय ब्लाकों व जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला जारी है। गुरुवार को प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 628 नामांकन पत्रों की पूरे जिले में बिक्री हुई। अब तक प्रधान पद के लिए कुल 1045 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद में 138 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 27 मार्च से अब तक इस पद केलिए 182 नामांकन बिक चुके हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य में 56 पर्चे बिके अब तक कुल 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। महुआ विकासखंड में तैनात ग्राम प्रधान पद के आरओ मनोज कुमार शर्मा व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आरओ अरविद कुमार पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित समय पर ब्लाक में पदवार बने अलग-अलग काउंटरों से की जा रही है। बड़ोखर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि प्रधान पद में अनारक्षित वर्ग के नौ व आरक्षित वर्ग के 111 दावेदारों ने नामांकन पत्र की खरीददारी की है। तिदवारी के प्रधान पद के आरओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान व सदस्य पद के लिए ब्लाक में बने अलग-अलग काउंटरों से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। इसी तरह कमासिन, जसपुरा, बिसंडा, नरैनी, बबेरू ब्लाकों में आरओ, एआरओ की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जिले के सभी आठ विकासखंडों में 76 पर्चों की बिक्री हुई है। महुआ में 24, नरैनी में 23, तिदवारी में नौ, बड़ोखर में आठ, जसपुरा में छह, बबेरू में तीन, बिसंडा में दो पर्चे बिके। पंचायत चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि विकास भवन स्थित द्वितीय तल कक्ष संख्या-230 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 05192-220078 है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी जानकारी के अलावा शिकायतें कंट्रोल रूम में दी जा सकती है।


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आ रही है। गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय स्थित काउंटरों में 38 नामांकन पत्र बिके। जबकि 27 मार्च से अब तक कुल 79 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। जिसमें बड़ोखर के 27, महुआ के 12, बबेरू के तीन, कमासिन के शून्य, जसपुरा में दो, बिसंडा में एक, तिदवारी में 14 व नरैनी में 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

पालीटेक्निक छात्र का फंदे पर लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में दबाव के चलते की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

यूपी टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा, 25 फरवरी को परिणाम होंगे जारी,

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़