30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अब बच्चों को यूनिफार्म के साथ उपलब्ध कराएगी कापी और पेंसिल, 1800 करोड़ का है बजट
उत्तर प्रदेश

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अब बच्चों को यूनिफार्म के साथ उपलब्ध कराएगी कापी और पेंसिल, 1800 करोड़ का है बजट

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साक्षरता में भी नम्बर एक राज्य बनने के प्रयास में लगी है। अप्रैल से प्रारंभ अभियान का दूसरा चरण जुलाई के पहले हफ्ते में प्रारंभ होगा। उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र में स्कूल जाने वाले बच्चों को अब यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे के साथ ही स्टेशनरी और पेंसिल का पैसा भी देगी।

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अब बच्चों को यूनिफार्म के साथ उपलब्ध कराएगी कापी और पेंसिल, 1800 करोड़ का है बजट
UP Primary Education : CM Yogi Adityanath government will now provide children with uniform, copy and pencil, budget of 1800 crores

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके लिए बजट भी बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार प्राइमरी के बच्चों के लिए अब यूनिफार्म तथा जूता-मोजा के साथ बच्चों को कापी व पेंसिल का भी पैसा देगी। इसके लिए 100 रुपये डीबीटी के रूप में दिए जाएंगे। अब बच्चों के अभिभावकों को 1100 रुपये की जगह 1200 रुपये देने की तैयारी है। अभी तक अभिभावकों को कॉपी-पेंसिल के लिए अपना पैसा खर्च करना पड़ता था।

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अब बच्चों को यूनिफार्म के साथ उपलब्ध कराएगी कापी और पेंसिल, 1800 करोड़ का है बजट
UP Primary Education : CM Yogi Adityanath government will now provide children with uniform, copy and pencil, budget of 1800 crores

इसी कारण अभिभावक इसमें रुचि नहीं लेते थे। कुछ जगहों पर शिक्षक अपने निजी प्रयासों से बच्चों को कापी तथा पेंसिल मुहैया करवाते थे लेकिन अब सरकार ने 100 रुपये इसके लिए अलग से देने जा रही है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग पौने दो करोड़ बच्चों को मिलेगा। इस सौ रुपये में विद्यार्थियों को चार कापी, दो पेंसिल, दो पेन, दो रबड़ और दो शार्पनर खरीदना होगा। प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं दी जाती हैं लेकिन बड़ी कक्षाओं में कापियों की जरूरत होती थी।

– 1800 करोड़ का है बजट

बीते वर्ष राज्य सरकार ने अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से दो जोड़ा यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, स्कूल बैग के लिए 170 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और स्वेटर के लिए 200 रुपये दिए थे। यानी कुल 1100 रुपये अभिभावकों के खाते में डाले थे। इसमें से केवल 600 रुपये केन्द्र सरकार के बजट से दिए जाते हैं बाकी के 500 रुपये राज्य सरकार अपने बजट से देती है। पिछले सत्र में सरकार ने 1800 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए थे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्भवती महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को दिया जन्म : जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ्य

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने पेश की धर्म सेवा की मिशाल: बड़े मंगल पर बांटा श्रद्धा का प्रसाद

सीएम योगी नें बुंदेलखंड को दिया विकास का उपहार:चित्रकूट एवं झांसी मंडल के विधायकों के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

यूपी : किडनैप हुए किशोर का मिला शव, एक दिन पहले ही 20 लाख की मांगी गई थी फिरौती …

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़