30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
उत्तर प्रदेश

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित निलंबित दारोगा की जमानत अर्जी प्रभारी जनपद न्यायाधीश मो. कमरुज्जमा खान की अदालत में सोमवार को खारिज कर दी गई।

जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार व अपर शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पाल ने बताया कि गिरवां थाने में तैनात महिला आरक्षी ने 12 मार्च 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के गुबारी गौरीगंज निवासी शिवाजी मौर्य बबेरू कोतवाली में दारोगा पद पर तैनात थे। उसकी मुलाकात हुई और बात-बात में उन्होंने शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसे पता चला कि 21 फरवरी 2022 को बबेरू की रहने वाली एक युवती के साथ दारोगा ने शादी कर ली। उसे किराए के कमरे में रखे है।

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
The court of the Inspector accused of raping a female constable in Banda dismissed the bail application, accused of sexual exploitation on the pretext of marriage

इस मामले पर जब बात करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। बाद में घर जाकर संपर्क किया तो दो-तीन अज्ञात आदमियों को लेकर धमकी दी कि मेरे साथ रहो, नहीं तो बदनाम कर दूंगा। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अदालत से गैरजमानतीय वारंट जारी हुआ। इसकी जानकारी होने पर आरोपित शिवाजी मौर्य ने नौ मई 2022 को सीजेएम अदालत में सरेंडर कर दिया। तब से वह जेल में बंद है। इस मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू …

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा सांसद भैरों प्रसाद से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को बताया बदहाल

City News Uttar Pradesh

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा सावन में ‘विकास’ की फुहार : सड़कों के लोकार्पण की रफ्तार तेज

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की पहल: राइफल क्लब ‘मुद्दे’ पर विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय, सीएम से ‘जवाब’ तलब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़