- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने नगर में भ्रमण करके देखा कि अधिकांश लोग जागरूक होकर के साफ-सफाई अभियान में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने कूड़ादान रखा हुआ है और वे कूड़े को उसी में डालते है। अपनी दुकान, घर के सामने या सड़क तथा नाली-नालों में कोई कूड़ा नहीं फेंक रहे है इससे शहर 24 घंटे साफ सुथरा दिखाई दे रहा है।

ऐसे सभी शहर वासियों को बधाई एवं आभार जो शहर को साफ सुथरा स्वच्छ रखने में सहयोग कर रहे हैं और अपने घर व दुकान में कूड़ेदान रखे हुए हैं और दिनभर का कूड़ा पैदा हो रहा है उसको उस डिब्बे में सुरक्षित रखते है और नगरपालिका की गाड़ी आने पर उसमे पलट देते हैं।
आयुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो लोग कूड़ा फैला रहे हैं कृपया कूड़ा सड़क, नाला नाली में न फेंके। अपने घर व दुकानों में कूड़ादान रखें और जो भी कूड़ा पैदा हो उसे कूड़ेदान में ही डालें। जिससे कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलेगा। जब भी कूड़ा गाड़ी आए तो उसे गाड़ी में पलट दें। अगर 24 घंटे में नगर पालिका से गाड़ी न आए तो वहां के कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दे दे। वहां से तत्काल गाड़ी जाएगी और कूड़ा ले जाएगी। इस जागरूकता से अपने शहर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ-साथ गर्व कर सकते है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
