26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय शादी के मौसम में जश्न नहीं, बल्कि ‘जाम और जहमत’ का प्रतीक बन चुका है। शहर में मानक विहीन मैरिज हालों की बेतहाशा बढ़ोतरी ने शहरवासियों की जान और चैन दोनों को खतरे में डाल दिया है। मांगलिक अवसरों पर बारातों की भीड़ के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगना आम बात हो गई है। खासकर कालूकुआ से बबेरू रोड तक का क्षेत्र ऐसा जाम में तब्दील हो जाता है कि राहगीरों का आवागमन बाधित हो जाता है और लोग घंटों फंसे रहते हैं। इस भीड़-भाड़ से लोगों को भारी परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'शहर में लगभग पचास से अधिक मैरिज हाल होटलों सहित संचालित हैं, जिनमें से 15 मैरिज हाल कालूकुआ चौराहा से पल्हरी बबेरू मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। अधिकांश मैरिज हाल मानक विहीन हैं, जिनमें न तो उचित पार्किंग की व्यवस्था है, न ही आग जैसी आपदाओं से बचाव के लिए आवश्यक आपातकालीन मार्ग और दरवाजे मौजूद हैं। इसके अलावा नरैनी रोड, महोबा रोड, कनवारा रोड, तिंदवारी रोड, महाराणा चौक से कताई मिल रोड तक फैले क्षेत्र में मैरिज हाल इतने तेजी से खुल रहे हैं कि शहर की सड़कों पर जाम और ध्वनि प्रदूषण के स्तर में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। यह स्थिति लोगों के लिए असहनीय बन चुकी है।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'सबसे बड़ी बात यह है कि शासन की स्पष्ट गाइडलाइन को नजरअंदाज कर ये मैरिज हाल खुले हैं और प्रशासन भी इस गंभीर मसले पर अब तक कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहा है। मानकों का उल्लंघन, सुरक्षा इंतजामों की कमी और जाम की समस्या के बावजूद प्रशासन का निरीक्षण न करना गंभीर सवाल खड़े करता है! स्थानीय नागरिक, व्यापारी और पर्यावरण संरक्षण समूह इस विषय पर चिंता जताते हुए मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर इन मैरिज हालों की मानक जांच कराकर उन्हें नियमों के दायरे में लाए और शहर के आवागमन व जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

शिक्षक ने छात्र को डंडों से पीटा: पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : क्रिसमस व नए साल के जश्न पर बरती जाए सख्ती

City News Uttar Pradesh

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

बंधक बनाकर रखे गए आठ परिवारों के 42 बाल व बंधुआ मजदूर सुलतानपुर से कराए गए मुक्त

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़