30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पत्नी से नाराज होकर, युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकशी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर से कुछ दूरी पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने बताया कि बच्चे को पीटने से मना करने से नाराज होकर कर पति ने खुदकुशी की है। पुलिस ने मामले की जांच की है।


तिदवारी कस्बे के मुंगूस गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कई वर्षों से पत्नी सुशीला व तीन वर्षीय बेटे शिवा के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कालोनी हरदौली के कमरा 200 में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह उसका पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इससे करीब 11 बजे उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित कताई मील की पीछे की दीवार के पास लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। मोहल्ले के लोग दोपहर में जब वहां से निकले तो शव साफी के फंदे पर लटका मिला। मोहल्लेवासियों ने मामले की सूचना पुलिस व स्वजन को दी। इस पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह बेटा बिजली के बोर्ड के जमीन में पड़े स्विच में खेल रहा था। इसी बात को लेकर पति उसे पीटने लगे थे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए विवाद किया था। बाद में बिना बताए घर से बाहर निकल गए थे। जहां उन्होंने यह कदम उठाया है।


– दो माह से नहीं जा रहा था मजदूरी करने
पति करीब दो माह से मजदूरी करने की जगह दिन भर मोहल्ले में ताश खेलते थे। जबकि वह खुद किसी तरह ईंट गारा करती थी। ताश खेलने से मना करने पर भी अक्सर झगड़ा करते थे। उधर संतोष के बड़े भाई राजू ने बताया कि वह पहले जीप चलाता था। इससे शराब पीने का आदी थी। मोहल्लेवासियों ने करीब चार दिन से घर में कलह होना बताया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी करने का सामने आया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

हिंसा और आगजनी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, घटना को बताया चिंताजनक

गुरु पूर्णिमा पर रामदरबार में मनी व्यास जयंती: विभिन्न जगहों पर हुई गुरू पूजा

गर्मी में आवारा कुत्ते हुए खूंखार: ‘गांव से शहर’ तक मचाई दहशत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

चित्रकूट का ‘न्यू वाटर पार्क’ बना ‘स्किन बर्निंग जोन’: जहर उगल रहा ‘पार्क’ का पानी, प्रशासन क्यों ‘खामोश’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़