28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार
उत्तर प्रदेश

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार की “मंशा थी बेरोजगारी हटे, हुनर बढ़े,पर यहां तो हुनर को ही परिवार विशेष का ठेका बना” दिया गया! जिले में “शजर पत्थर कारीगरी योजना में सरकारी तंत्र ने जो खेल किया है, वह भ्रष्टाचार का जीता-जागता” नमूना बन गया है! योजना में ना तो ईमानदारी से प्रशिक्षण हुआ, ना ही कोई ठोस परिणाम निकले। “3.60 करोड़ रुपये की सरकारी राशि” किस तरह कागज़ों में घूमा दी गई, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ही परिवार के चार-पांच लोगों को लाभार्थी बना दिया गया, चाहे उनकी योजना में रुचि हो या नहीं !

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

शहर के द्वारिका प्रसाद सोनी, जो खुद शजर व्यवसायी हैं, उनके पूरे खानदान को योजना से जोड़ दिया गया। सौरभ, नेहा, प्रीति और रविशंकर सोनी सभी को किट और अनुदान मिल गया। आज़ाद नगर निवासी मो. बरकत बेग, उनकी पत्नी और बेटी को भी फटाफट किट और नकद अनुदान दे दिया गया, जबकि स्थानीय स्तर पर यह स्पष्ट था कि उनका शजर पत्थर से कोई वास्ता नहीं रहा है।

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

करीब 1800 लोगों को औपचारिक ट्रेनिंग और 20 हजार की किट बांटी गई, लेकिन कोई भी शजर कारीगर या कारोबारी आज तक खड़ा नहीं हो सका। अधिकतर “किट कबाड़ की शक्ल में घरों में धूल फांक” रही हैं! महिला लाभार्थी रमादेवी ने बताया कि “मशीन मिली है, पर वो घर के कोने में पड़ी है। चार बच्चन के संग इसका क्या करूं? ट्रेनिंग में पैसा भी लग गया।” कांशीराम कॉलोनी की रेखा गुप्ता ने कहा हमें सिलाई मशीन चाहिए थी, लेकिन शजर की किट थमा दी गई। अब समझ नहीं आ रहा इसका क्या करें।

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

जब इस मामले में उद्योग विभाग के उपयुक्त गुरुदेव से सवाल हुआ, तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि “प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एनजीओ की थी। हम कुछ नहीं कर सकते।” उन्होंने माना कि प्रशिक्षण सही तरीके से नहीं हुआ। यानी सरकार की योजना में घोटाला तो स्वीकार है, लेकिन जिम्मेदारी कोई नहीं लेगा!

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव में सभी मतदेय स्थलों को बनाया जाए माडल : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती एक्शन मोड में :”सड़क निर्माण” का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर !

सिमौनी धाम में अवधूत महाराज का जारी रहेगा मेला व भंडारा

City News Uttar Pradesh

डाक्टर शंकर कबीर की मानें सलाह: नहीं तो ‘दीपावली’ में स्वयं पर करेंगे ‘अत्याचार’

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल गांव की बदहाल स्थिति देख दंग : समाधान केसख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़