31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा
उत्तर प्रदेश

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर की सड़कों पर उमस की तपिश, घरों में पसीने की मार और ऊपर से बिजली विभाग का “फाल्ट फॉर्मूला”। ये कहानी नहीं, हकीकत है उस शहर की जिसे तेज गर्मी और मामूली बारिश में बार-बार बिजली से वंचित होना पड़ता है। शनिवार की रात बांदा शहर और आस-पास के कस्बों में बिजली की जो दुर्गति देखने को मिली, वह न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का आईना भी है।

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

दिन भर तापमान 45 डिग्री के पार रहा। शाम को पुरवा हवा के झोंकों और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। जैसे ही बूंदें गिरीं, शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। रातभर कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

बांदा में बिजली का सिस्टम ऐसा है कि “बिजली सिर्फ तब तक मिलती है जब मौसम साफ हो। बादल आए नहीं कि सप्लाई गई।” शहर के कटरा, केवटरा कालूकुआं, रामनगर, गूलरनाका, सिविल लाइन सहित जवाहर नगर और बबेरू रोड तक बिजली की आंख मिचौली से लोग पूरी रात बेचैन रहे। केवटरा निवासी श्रीश चंद्र मिश्रा नें बताया की बिजली ‘पानी बरसते ही शाम पांच बजे चली गई, और रात दस बजे तक नहीं आई’, इसके बाद ‘आया राम गया राम’ बन गई। बच्चे रोते रहे, पंखा बंद था, इनवर्टर भी जवाब दे गया।”

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

बिजली विभाग के अधिकारी ऑफिस में एसी में बैठे हैं। और बाहर जनता पसीने में गल रही है। सूत्र बताते हैं कि जिले में ट्रांसफार्मर और फीडरों की मरम्मत के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन जमीनी हालात जस के तस हैं। न तो पर्याप्त लाइनमैन हैं, न ही आपदा प्रबंधन की कोई आपात टीम। “तेज हवा चली नहीं कि पूरा शहर फाल्ट में चला जाता है।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सैटा क्लॉज आएंगे अपने साथ कड़ाके की सर्दी लाएंगे

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : हिंदुजा लीलैंड उपभोक्ता आयोग ने लगाया पांच हजार का जुर्माना…

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को नहीं दिया जा सकेगा शारीरिक दंड, दौड़ाना और फटकाराना भी प्रतिबंधित

City News Uttar Pradesh

महोबा : नौकरी के नाम पर 44 युवकों से एक-एक लाख रुपये लेने वाले की तलाश में टीमें गठित …

पूर्व विधायक दलजीत का डीएम से आग्रह: क्रय केंद्रों पर हो अधिक पावर फुल डस्टर मशीनें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़