
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नेपाल के एक पुराने हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे प्रयागराज महाकुंभ से जोड़ दिया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

भाजपा के पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें भगदड़ के दौरान तीन शव निकाले जाने की घटना दिखाई दे रही थी। इस वीडियो को उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर यह दावा किया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भगदड़ में हुई है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच शुरू की गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह वीडियो प्रयागराज का नहीं, बल्कि नेपाल के एक पुराने हादसे का था। इस भ्रामक पोस्ट से अफवाह फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बृजेश कुमार प्रजापति वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। अब भाजपा छोड़ चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
