- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें गेहूँ खरीद एवं बिजलीआपूर्ति व्यवस्था सही रखने की संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दो में चेताया हैं। हिदायत दी है की सही काम करें अन्यथा जिला छोड़ने को तैयार रहे।

सदर विधायक नें अपने विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव मण्डी समिति, खुरहण्ड मण्डी समिति आदि में बोरों की कमी को संज्ञान में लेते हुये यहां पर संचालित सरकारी गेंहू खरीद केन्द्रों में बोरे की उपलब्धता पर डिप्टी आरएमओं से वार्ता की। शाम तक सभी केन्द्रों में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कहा कि किसानों की गेंहू खरीद में कोई लापरवाही ना हो। समय से खरीद व भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही विधायक नें शहर में व्याप्त विद्युत समस्याओं पर सख्त रुख अख्तियार करते हुये मुख्य अभियन्ता वितरण वीकेझा से कड़ी नाराजगी जताई। दो दिनों के अन्दर विद्युत आपूर्ति सुधारने को कहा। साथ ही अवर अभियन्ता को भी कड़े शब्दों में कहा कि वह जनता के फोन उठायें वरना बोरिया बिस्तर बांध लें।

तुलसी नगर सब स्टेशन के नवाब टैंक फीडर हेतु आये नये 8 एमबी ट्रांसफारमर और वीसीवीको एक सप्ताह के अन्दर शुरु करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रंबध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा से फोन पर वार्ता करके एबीसी बंच कंडक्टर ना होने की बात बताई, जिस पर प्रंबध निदेशक ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में हर हाल में बांदा को 10 किलोमीटर एबीसीबंच कंडक्टर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सदर विधायक नें सभी अभियन्ताओं को हिदायत दी कि विद्युत व्यवस्था पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी सामग्री की कमी है तथा उच्चाधिकारी बात नही सुन रहे तो वह मुझे अवगत कराएं, सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
