26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ
उत्तर प्रदेश

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। अपराधियों के ‘हौसले’ अब नहीं होंगे ‘बुलंद’, क्योंकि बांदा में कानून अब पैदल चलकर लोगों का विश्वास जीतने निकला है। शहर की ‘फिजाओं’ में गुरुवार को ‘कुछ अलग ही गर्मी’ थी। लेकिन ‘यह गर्मी सूरज की नहीं, बल्कि कानून’ की थी। सड़कों पर ‘पुलिस की मौजूदगी का मंजर’ देखने लायक था।

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन पैदल गश्त कर न सिर्फ सुरक्षा का संदेश दिया, बल्कि कानून के दुश्मनों को साफ चेतावनी भी दे डाली अब बख्शे नहीं जाओगे!

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

सुबह से ही बाजारों में पुलिस की कड़ी मौजूदगी से हर नागरिक को यह एहसास हुआ कि अब शहर की फिजाओं में बेखौफ घूमने का हक सिर्फ आम जनता को है, बदमाशों को नहीं। पैदल गश्त के दौरान हर संदिग्ध को टटोला गया, हर लावारिस वस्तु को जांचा गया, हर कोने को खंगाला गया।

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

रेलवे स्टेशन से लेकर बाजार की गलियों तक चला ऑपरेशन ‘सख्ती’ रेलवे स्टेशन परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, पार्किंग, टिकट काउंटर और वाहन स्टैंड पर कड़ी निगरानी की गई। चप्पे-चप्पे की तलाशी और हर यात्री पर पैनी नजर रखी गई। इस पूरे ऑपरेशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ नगर राजीव प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक कृष्णकांत त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

City News Uttar Pradesh

बांदा : बहू से झगड़ा करने के बाद सास ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

Banda : खरीफ, औद्यानिक व वानिकी फसल तैयारी में जुटा कृषि विश्वविद्यालय …

अध्यक्ष मालती बासु को बदनाम करने की साजिश: फर्जी शिकायत कर्ता पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि विश्वविधालय नौटंकी का फैला रहा मायाजाल : राजस्व को भी मजे से कर रहा है हलाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़