City News Uttar Pradesh
राइस मिल की ज़मीन पर 'नशे' की खेती: पुलिस ने पकड़ा 22 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

राइस मिल की ज़मीन पर ‘नशे’ की खेती: पुलिस ने पकड़ा 22 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जहां से अन्न उगने की उम्मीद थी, वहां उग रहा था नशे का जहर ! बांदा-टांडा नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक राइस मिल की खाली पड़ी ज़मीन पर गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ कर तिंदवारी पुलिस ने न सिर्फ इलाके को नशे से बचाया, बल्कि उस सिस्टम पर भी करारा तमाचा मारा जो ऐसी करतूतों पर आंखें मूंदे बैठा है।

राइस मिल की ज़मीन पर 'नशे' की खेती: पुलिस ने पकड़ा 22 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर जब तिंदवारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने अपनी टीम के साथ बुधवार देर शाम दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। राइस मिल की बगल की जमीन पर बड़े पैमाने पर उगा हुआ गांजा लहराता मिला। 22 किलो 50 ग्राम हरा गांजा बरामद किया गया। आरोपी राकेश कुमार पटेल उर्फ शराबी सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो तीन महीने से चुपचाप यह जहरीली खेती कर रहा था।

लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया: गैंग के आतंक पर लगा ब्रेक

यह घटना न सिर्फ एक बड़ी आपराधिक गतिविधि को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे प्रशासनिक चूक और लापरवाही अपराध को हवा देती है। जिस ज़मीन पर ये खेती हो रही थी, वह नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है, जहां पुलिस और प्रशासन की नियमित निगरानी होनी चाहिए। थानाध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है, सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी के कार्रवाई की। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार पेश करेगी बजट: 9 से 20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र, खाका हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की सियासत में दशकों चला डकैतों का राज: वोट के लिए होता था फरमान

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का करेंगे कल्याण, रविवार को विशाल नेत्र शिविर में फ्री इलाज …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पूर्व सांसद के बेटे लालू दुबे बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, संजय गुप्ता को बनाया शहर अध्यक्ष …

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़