24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन

– विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्तार अंसारी के मौत प्रकरण में अब उसके परिजनों को भी बयान के लिए बुलाया जा सकता है। इधर दूसरी ओर शनिवार को जांच करने के लिए टीम मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची। 28 मार्च की रात मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। लिहाजा अगले ही दिन न्यायिक व मजिस्ट्रेटी ने जांच शुरू कर दी थी।

डॉन मुख्तार का पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा करेगा पोस्टमार्टम: अंसारी परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी

अब तक जेल की बैरक, खाने-पीने के सामान व मुख्तार को दी जाने वाली दवाइयों की जांच हो चुकी है। जरूरत के मुताबिक नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अभी मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को मिले इलाज की जांच बाकी है। सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही जांच टीमें अब मुख्तार के परिजनों के बयान लेने की तैयारियों में जुटी हैं। जल्द ही जेल प्रशासन पर आरोप लगाने वाले मुख्तार के भाई अफजाल और बेटे उमर को गाजीपुर से बुलाया जा सकता है। देखना यह होगा कि दोनों बयान दनें आते हैं या फिर न्यायालय का सहारा लेते हैं।

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ ही 26 व 28 मार्च को मुख्तार को मिले इलाज की फाइलें भी खंगाली जाएंगी। पता किया जाएगा कि 26 मार्च को 14 घंटे में मुख्तार को क्या-क्या इलाज दिया गया। इसी तरह 28 मार्च की रात घंटे-दो घंटे के भीतर उसे किस-किस वार्ड में रखा गया और कौन-कौन सी दवाइयां व इंजेक्शन दिए गए। पूरे इलाज का विवरण तैयार होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को कर दिया है चित्त : आपूर्ति व्यवस्था हो रही है फिस्स

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली आपूर्ति के लिये हाहाकार : अभियंता कांता प्रसाद को जनता कर रही याद

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी

City News Uttar Pradesh

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

City News Uttar Pradesh Desk

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा ….

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़