City News Uttar Pradesh
अंकित की 'रणनीति' से 'तिरंगामय' हुआ बांदा: 'चौराहों से गलियों' तक दिखी 'देशभक्ति' की शान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

15 पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अध्यक्ष मालती गुप्ता, प्रतिनिधि अंकित बासू, बांदा ) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांदा शहर का नजारा पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। शहर के चौराहों से लेकर गलियों और बाजारों तक तिरंगे की शान दिखाई दी। विद्युत पोलों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगे रंग में जगमगाती रोशनी ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस पूरे अभियान में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की रणनीति और सक्रिय पहल खास तौर पर चर्चा में रही।

अंकित बासू बन रहे राजनीति के 'धुरंधर': गुरू के 'सपनों' को चढ़ा रहे 'परवान'शहर के प्रमुख स्थानों को ‘तिरंगे और आकर्षक रोशनी से सजाने की पहल ने स्वतंत्रता दिवस’ से पहले ही लोगों में उत्साह का माहौल बना दिया। शहर के ‘प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तिरंगे रंग की लाइटिंग’ ने ‘लोगों का ध्यान’ खींचा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘राष्ट्रीय ध्वजों की सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य’ बना दिया।

अंकित की 'रणनीति' से 'तिरंगामय' हुआ बांदा: 'चौराहों से गलियों' तक दिखी 'देशभक्ति' की शानशाम ढलते ही जब तिरंगे रंग की रोशनी जगमगाई तो शहर का दृश्य देखते ही बन रहा था। राहगीर रुककर सजावट को देखते नजर आए और कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। बांदा की सड़कों पर तिरंगा सिर्फ दिखाई नहीं दे रहा था, बल्कि आजादी के जश्न का एहसास करा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान के तहत अंकित बासू ने शहरवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

अंकित बासू बन रहे राजनीति के 'धुरंधर': गुरू के 'सपनों' को चढ़ा रहे 'परवान'

अंकित बासू ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बांदा के लोगों में अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके मुताबिक यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और अटूट देशभक्ति की अभिव्यक्ति’ है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांदा का यह दृश्य शहर की एकजुटता और देशप्रेम की तस्वीर पेश करता रहा। तिरंगे की रोशनी में जगमगाते चौराहे, सड़कों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से उत्साहित लोग मानो पूरा शहर ‘आजादी के जश्न में एक साथ खड़ा दिखाई दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमीका के शव : आनर किलर की आशंका, गांव में फोर्स तैनात

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात : बांदा को मिलेगी चीनी मिल की सौगात

City News Uttar Pradesh

मालती बासू नें दी सीख : प्रदर्शनी ऐसी हो की ग्राहक खरीद को मतवाले हो उठें

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें बूथों की मजबूती का दिया गुरू मंत्र : विपक्षी हो जायेगे चित्त

City News Uttar Pradesh

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़