24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात : बांदा को मिलेगी चीनी मिल की सौगात
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात : बांदा को मिलेगी चीनी मिल की सौगात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात केवल राजनीतिक नहीं थी, बल्कि इसमें जिले के विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई। खासतौर पर विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष बांदा में एक चीनी मिल की स्थापना की आवश्यकता को प्राथमिकता के साथ रखा। विधायक द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अन्ना प्रथा (छुट्टा पशुओं की समस्या) किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जाए और उसके लिए स्थानीय स्तर पर चीनी मिल की स्थापना की जाए, तो किसान अपने खेतों में गन्ना बोने को प्रेरित होंगे। इसके चलते अन्ना पशुओं को छोड़ने की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है।

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात : बांदा को मिलेगी चीनी मिल की सौगात

उन्होंने आगे कहा कि गर्मियों में भी गन्ने की बुवाई किसानों के लिए एक विकल्प बन सकती है, जिससे उनकी आमदनी में इज़ाफा होगा और पशुपालन को भी नया आयाम मिलेगा। चीनी मिल से जुड़ी सहायक इकाइयों के ज़रिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विधायक ने यह भी बताया कि जिले में बिजली, पानी और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे बुनियादी कार्यों में तेजी लाई जा रही है, लेकिन स्थायी आर्थिक विकास के लिए औद्योगिक आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। चीनी मिल उसी दिशा में एक ठोस कदम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को चीनी मिल स्थापना के लिए संभाव्यता रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। विधायक द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को जिले की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति से भी अवगत कराया और कई योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट सौंपी। यदि बांदा में चीनी मिल स्थापित होती है तो न केवल कृषि अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि बुंदेलखंड के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। अन्ना प्रथा की विकराल समस्या पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा टला : हमीरपुर में चलती मालगाड़ी से अलग हुए 28 डिब्बे, कानपुर-बांदा रेलमार्ग हुआ बाधित

नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद देंगे इस्तीफा ? राजनीतिक परिस्थितियों नें बनाई संभावना !

City News Uttar Pradesh

रंजिश में बदमाशों ने युवक को घेरकर मार दी गोली: मेडिकल कालेज में इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़