24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन
उत्तर प्रदेश

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनहुला में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेतों में खड़ी किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गई। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक कई किसानों की मेहनत से सींची गई फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

इस हृदयविदारक दृश्य की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विशंभर यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। खेतों में जली हुई फसल और मायूस खड़े किसानों को देख विधायक खुद भावुक हो उठे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित राहत व सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक विशंभर यादव ने कहा, “यह केवल गेहूं की फसल नहीं जली, यह हमारे किसानों के खून-पसीने की कमाई थी”। मैं स्वयं जिलाधिकारी से बात करूंगा और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का काम करूंगा।

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

उन्होंने राजस्व विभाग को तत्काल सर्वेक्षण कर नुकसान का आंकलन करने और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। साथ ही अग्निकांड की प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड सुविधा की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से समय रहते बचा जा सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शाबाश पुलिस : लूट की घटना का 2 घंटे में खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

बांदा का ‘औगासी पुल’ की फटी ‘छाती’: पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग पटेल नें साबित किया, “जिलाधिकारी” हो तो ऐसा …

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख से अधिक के चेक …

City News Uttar Pradesh

चोरी और टप्पेबाजी के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, सोना-चांदी के जेवर सहित रुपये भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh

गर्म कपड़ा कारोबार ‘कांपा’ : 35 करोड़ का ‘स्टॉक’ फंसा, ‘व्यापारियों’ की ‘बढ़ी बेचैनी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़