23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग
उत्तर प्रदेश

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसको लेकर एसपी ने जिले की सभी सीमाओं में चैकसी बढ़ा दी है। पुलिस कप्तान के निर्देशन पर जनपद की सीमाओं में लगे बैरियरों में पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। गुरुवार को अपर एसपी एवं सीओ सदर खुद बार्डर में जाकर अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई।

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग
Khaki tour continues in villages, giving ultimatums to criminals, checking vehicles running continuously in the boundaries of the district

विधानसभा चुनाव-22 के दृष्टिगत एसपी अभिनंदन द्वारा अराजक तत्वों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अंतर्जनपदीय और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार से दूसरे जनपदों व राज्यों से जिले की सीमा के भीतर असामाजिक तत्वों का प्रवेश न हो सके। गुरुवार को समस्त थाना ने अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की गहनता से चेकिंग की।

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग
Khaki tour continues in villages, giving ultimatums to criminals, checking vehicles running continuously in the boundaries of the district

अभियान में एमपी राज्य से लगने वाली सीमाओं तथा चित्रकूट, फतेहपुर व हमीरपुर से लगने वाले बार्डर पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों के बीच काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। गुरुवार को चले चेकिंग अभियान में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र तथा सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराते हुए खुद तलाशी भी ली। ताकि वाहनों में कोई प्रतिबंधित सामग्री तो नहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासनिक लापरवाही की “भेंट” चढ़ा बांदा स्टेडियम: खिलाड़ियों के “भविष्य से खिलवाड़” !

सुरक्षा या मजाक : बीस घंटे तक बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल में घास में छिपा था कैदी, जिले में तलाश करती रहीं टीमें …

Banda : गवाह को रोकने के लिए दी जा रही है धमकियां !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

City News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहलाकर भगा ले गया रिश्तेदार : पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़