- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान शहर की सफाई और पार्किंग व्यवस्था के साथ ही अतिक्रमण के बारे में चर्चा की गई। हिदायत दी गई कि जो लोग स्व्च्छता अभियान का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारियां भरने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शहर की चैकियों के इंचार्ज, नगर पालिका के अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। शहर की सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, व अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर पालिका को निर्देशित किया गया जो लोग अभी भी कूड़ादान नहीं रखे हैं और बाहर कूड़ा फेंकते हैं, सड़क नाला-नाली में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी करके सवारी भरते और उतारते हैं, इससे कि सड़क पर जाम लगता है और उनके पीछे वाली गाड़ियों को तब तक खड़े रहना पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर के कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि जो भी गाड़ी सड़क पर खड़ी करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। अगर सवारी उतारनी है या बैठानी है तो जहां स्थान हो, वहां सड़क के नीचे उतार करके गाड़ी करके सवारी उतारी और चढ़ाई जाए। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पुलिस विभाग द्वारा 50 स्थानों पर ई-रिक्शा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। उन्हीं स्थानों पर ई-रिक्शा खड़ा करें। वहीं से सवारी भरें और वहीं उतारें। नगर मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया चैराहों पर व्यवस्था ठीक करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
