City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह रायबरेली और अमेठी में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जल्द ही यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्राा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्राा के लिए सूचित किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जिसे अखिलेश ने स्वीकार्य कर लिया है।

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा
Lok Sabha Elections: SP President Akhilesh Yadav will join Rahul Gandhi’s Nyaya Yatra, accepts Kharge’s invitation

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा का चला ‘प्रशासनिक डंडा’: अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

सहकारिता चुनाव: रामकेश, प्रकाश एवं सुनील की रणनीति का दिखा कमाल

मंत्री रामकेश ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई ‘रणनीति’: तिंदवारी का होगा ‘सर्वांगीण’ विकास

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका का होली मिलन बना ऐतिहासिक: गीत और सम्मान के संग उल्लास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़