City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर का सरकार पर 'तीखा' प्रहार: कहा 'गद्दी छोड़ो' की पटकथा है यह 'बजट'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर का सरकार पर ‘तीखा’ प्रहार: कहा ‘गद्दी छोड़ो’ की पटकथा है यह ‘बजट’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत “नौवें बजट” को लेकर “राजनीतिक घमासान” तेज हो गया है। बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने “बजट” को लेकर भाजपा सरकार पर “करारा तंज” कसते हुए इसे “खुशी-खुशी कर दो विदा वाला गद्दी छोड़ो बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट जनभावनाओं से दूर और जमीनी समस्याओं से कटे हुए “वादों का पुलिंदा” है।

विधायक विशंभर यादव का सरकार पर हमला : किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने की साजिश !

विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़े पेश कर बजट को ऐतिहासिक बताने की कोशिश की है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार के लिए भटक रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी और भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हैं, लेकिन बजट में युवाओं की चिंताओं का स्पष्ट समाधान नजर नहीं आता।

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास

उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। किसानों की समस्याओं को लेकर भी विधायक विशंभर सिंह यादव ने सरकार को घेरा। कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य, सिंचाई की सुविधाएं और कर्ज से राहत जैसी मूलभूत मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है।

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

उन्होंने दावा किया कि सरकार की कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में सरकार द्वारा विकास के बड़े दावे करना जनता की आंखों में “धूल” झोंकने जैसा है। विधायक विशंभर यादव नें कहा कि युवा और किसान अपनी मांगों की अनदेखी से निराश हैं और प्रदेश में बदलाव की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। यह बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में असफल साबित होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

City News Uttar Pradesh

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”

ब्रेकिंग न्यूज़