City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

 

इटावा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ ऐसी वारदात हैं जो इस अभियान को बट्टा लगाती हुई दिखाई दे रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा  जिले का है। यहां के कोतवाली इलाके के नखासा मुहाल में छेड़खानी करने का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटे समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को पीट-पीटकरके मरणासन्न कर दिया। सभी घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय  में भर्ती करा दिया गया है। डाक्टरों की टीम तीनों घायलों के उपचार में जुटी हुई है।

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में तीन लोग घायल अवस्था में लाए गए हैं, जिनका उपचार करने में डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। विवाद के पीछे क्या वजह है – यह वह नहीं बता सकते हैं। इसकी जांच करने में पुलिस लगी हुई है। अस्पताल में भर्ती घायल शमीम बताती हैं कि उनके घर के बाहर मोहल्ले के कइयों बदमाश आए दिन छेड़खानी आदि करते रहते हैं। इसी बात का विरोध करने का खमियाजा वे और उनका परिवार भुगत रहा है।

कामकाज से लौटे घर के लोग तो हमला कर दिया

उन्होंने बताया कि वारदात वाले दिन जैसे ही घर के लोग कामकाज से लौट कर आये, वैसे ही 10 12 लोगों ने सभी को घेर करके पीटना शुरू कर दिया। महिला के बेटे आरिफ का कहना कि नखासा मुहाल में चक्की वाले दरोगा का बेटा मुहल्ले में लड़कियों से आए दिन छेड़खानी करते रहता है। जिसका वे लोग विरोध करते हैं। करीब 6 महीने पहले भी इसी तरह की हरकत वे लोग कर रहे थे। तो उनके पिता से शिकायत कर दी गई थी। तब सब शांत हो गए। उसके बाद आज फिर सिर उठाने लगे।

आज भी छेड़खानी से मना करने पर वे कहने लगे कि यह सरकारी जमीन क्या तुम्हारे बाप की है। इस पर हम जो चाहेंगे वह करेंगे. किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। तब हमने छोटे भाई को घर में वापस बुला लिया। तब उनलोगों ने उसे घर से खींच कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने पर परिवार के सभी लोगो की पिटाई शुरू कर दी । पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच करने में जुटी हुई है। बताते चले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ और लड़कियों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया हुआ है। लेकिन इस तरह की वारदात यह बताती है कि कहीं न कही पुलिस लापरवाह तो है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आकांक्षा बाजपेई का हुआ जिला श्रम अधिकारी पद पर चयन, बांदा जिलें का नाम किया रोशन

City News Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की ‘चकाचौंध’ में ‘डूबे’ हजारों तालाब, आंकड़ों की ‘माया’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़