30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election 2021: अखिलेश यादव की मौजदगी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अहमद असन व राजेंद्र चौधरी ने किया नामांकन…

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के लिये शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों- अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. चुनाव अधिकारी बी बी दुबे ने बताया कि हसन और चौधरी ने शुक्रवार दोपहर को परिषद के आगामी चुनाव के लिये अपना पर्चा दाखिल किया है।


समाजवादी पार्टी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के नामांकन के समय पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित कई नेता मौजूद थे। विधान परिषद की 12 सीटें 30 जनवरी को खाली हो रही हैं क्योंकि इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।


28 जनवरी को मतदान होगा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों वाली विधानसभा में मौजूदा समय में 402 सदस्‍य हैं जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के 310, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, राष्‍ट्रीय लोकदल के एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) के एक सदस्‍य हैं। बीजेपी के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है।


मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 11 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरू हुई प्रक्रिया 18 जनवरी तक चलेगी और 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी को नाम वापस लिये जा सकेंगे और 28 जनवरी को मतदान होगा। 28 जनवरी की शाम से ही मतगणना की भी प्रक्रिया शुरू होगी। विधान परिषद के जिन सदस्‍यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें विधान परिषद के सभापति रमेश यादव (समाजवादी पार्टी), उप मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर दिनेश शर्मा (बीजेपी) और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह प्रमुख हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी राज रंजन बनें ग्रीन डाक्टर: खदानों में लगेगी एक लाख पौधों की फौज

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा में बैठक और रणनीति की पतंगबाजी: कितनी दिलायेगा कामयाबी ?

चेक क्लोन कर लाखों रुपये उड़ाने वाले तीन जालसाजों को पकड़कर नगदी कराई वापस …

City News Uttar Pradesh

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़