26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो मायावती का खुला एलान, यूपी और उत्तराखंड में पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 65वें जन्मदिन पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत तय है। इस दौरान मायवती ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। बिहार में मायावती ने छोटी पार्टियों संग चुनावी तालमेल किया था। इस दौरान मायावती ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। साथ ही केंद्र सरकार से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को मानने की अपील की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि किसानों की सभी मांगों को मान लेना चाहिए जिसमें तीन कृषि क़ानूनों को वापस लेना विशेष है। किसान अपने हित और अहित को अच्छी तरह से समझते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का बीएसपी स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में दे। अगर केंद्र सरकार हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों को ये सुविधा मुफ़्त में देनी चाहिए।

मायावती ने कहा कि अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार यहां के आम लोगों को ये (कोरोना टीकाकरण) सुविधा मुफ़्त में नहीं देती तो इस बार यहां BSP की सरकार बनने पर ये सुविधा मुफ़्त में दी जाएगी। इससे पहले मायावती ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर पार्टी समर्थकों का आह्वान किया कि वे लोग इस दिन को कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं।


पीड़ितों, अति-ग़रीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद भी करें। उन्होंने कहा है कि जन्मदिन पर वह स्वलिखित पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेन्ट का सफरनामा’ भाग-16 व इसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी करेंगी। इसे पढ़कर स्वाभिमानी मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का “भविष्य” तय करेगी नई महायोजना: शहरी विकास के लिए का “खाका” तैयार

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का लोकार्पण: जनता को ‘समर्पित’ की ‘सीसी रोडें’

City News Uttar Pradesh

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा ‘जज़्बा’

City News Uttar Pradesh

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल : एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़