City News Uttar Pradesh
गुटका माफिया का 'काला साम्राज्य': छापे में सिंडिकेट बेनकाब, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

गुटका माफिया का ‘काला साम्राज्य’: छापे में सिंडिकेट बेनकाब, दो गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के बीचों-बीच चल रहा “गुटका का काला कारोबार” आखिरकार बेनकाब हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के सुतरखाने मोहल्ले में पुलिस ने छापा मारकर अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, इस सनसनीखेज कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से भारी मात्रा में गुटखा, सुपारी, रैपर और मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस को जैसे ही इस अवैध फैक्ट्री की भनक लगी, तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की।

गुटका माफिया का 'काला साम्राज्य': छापे में सिंडिकेट बेनकाब, दो गिरफ्तार

अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई मशीनों की घरघराहट के बीच बड़े पैमाने पर गुटखा तैयार किया जा रहा था और उसे पैक कर बाजार में भेजने की तैयारी थी। यह कोई छोटा मोटा धंधा नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा था, जो लंबे समय से शहर में चल रहा था।

गुटका माफिया का 'काला साम्राज्य': छापे में सिंडिकेट बेनकाब, दो गिरफ्तार

बिना लाइसेंस, बिना मानक और बिना किसी डर के यह फैक्ट्री चल रही थी। यहां तैयार गुटखा सीधे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। सस्ती कीमत और चमकदार पैकिंग के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा यह जहर युवाओं और आम लोगों को बीमारियों की तरफ धकेल रहा था।

गुटका माफिया का 'काला साम्राज्य': छापे में सिंडिकेट बेनकाब, दो गिरफ्तार

साथ ही, इस अवैध कारोबार से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान भी हो रहा था। आश्चर्य यह है की शहर के घनी आबादी वाले इलाके में इतने बड़े स्तर पर अवैध फैक्ट्री चलती रही और जिम्मेदार तंत्र को इसकी समय से भनक तक नहीं लगी ! क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर मिलीभगत ? पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन असली चुनौती इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश की ‘फटकार’ से हिला ‘बिजली तंत्र’: अफसरों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल …

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

शजर पत्थर योजना में घोटाला: करोड़ों की ट्रेनिंग, एक ही कारीगर, बाक़ी सब फाइलों में !

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: विदेशी चलन के बीच मिट्टी से जुड़ा है विराट दंगल, युवाओं को मिली प्रेरणा

City News Uttar Pradesh

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

ब्रेकिंग न्यूज़