City News Uttar Pradesh
बूथ से मैदान तक कांग्रेस की मजबूती की कवायद तेज: पदाधिकारी पहुँचे जनता के बीच
उत्तर प्रदेश

बूथ से मैदान तक कांग्रेस की मजबूती की कवायद तेज: पदाधिकारी पहुँचे जनता के बीच

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की कवायद तेज है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर बूथ स्तर पर समितियों के गठन का कार्य आगे बढ़ाया।

बूथ से मैदान तक कांग्रेस की मजबूती की कवायद तेज: पदाधिकारी पहुँचे जनता के बीच

ग्राम पंचायत तिंदवारा में पूर्व प्रधान अनिल द्विवेदी और कालीचरण साहू के साथ बैठक हुई। वहीं बड़ोखर बुजुर्ग में बूथ प्रभारी अंकित कुशवाहा, अरविंद द्विवेदी, पंकज द्विवेदी के साथ संगठन की मजबूती पर रणनीति बनाई गई। गिरवा ग्राम पंचायत के पांडेय पुरवा में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मेराज खान ने पदाधिकारियों संग चर्चा कर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का खाका खींचा।

बूथ से मैदान तक कांग्रेस की मजबूती की कवायद तेज: पदाधिकारी पहुँचे जनता के बीच

इस दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि “संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर बैठती है। कांग्रेस को जनता के बीच खड़ा करने के लिए बूथ की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है।” दौरे के दौरान कांग्रेस जिला टीम ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नरैनी के भवई गांव जाकर मंडल अध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा के पति शिरोमणि विश्वकर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

बूथ से मैदान तक कांग्रेस की मजबूती की कवायद तेज: पदाधिकारी पहुँचे जनता के बीच

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से भेजा गया शोक संदेश परिजनों को सौंपा गया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई, महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव कालीचरण निगम, नगर अध्यक्ष नरैनी रामकृष्ण निगम, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : यमराज बनकर दौड़ रहे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, भाई हुआ घायल …

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू कर रहें धमाल: शहर के तालाबों को आकर्षक हेतु कमाल

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार को कोर्ट पेशी के लिए सुरक्षा के बीच सीओ के नेतृत्व में भेजा गया मऊ

City News Uttar Pradesh

“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” की तर्ज पर चला पंद्रहवा सरोवर सफाई अभियान

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़