City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां कहा अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करे निर्वहन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी स्थापना दिवस 24 से 26 जनवरी तक मनाये जाने के संबंध में बैठक की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।


तीन दिवसीय इन कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम को आत्मनिर्भर उप्र महिला, युवा, किसान सबका विकास सबका सम्मान प्रदर्शनी आयोजन के लिए समन्वयक अधिकारी होंगे। उप कृषि निदेशक 5 प्रगतिशील किसानों को का चयन करेंगे, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किए जाने के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को पांच बालकों का का चयन करेने के निर्देश दिए गए हैं। इन बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग द्वारा विशेष महत्व के कार्य करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में सीएमओ 24 जनवरी को आयोजित यूपी स्थापना दिवस में आयोजित कार्यक्रम में स्टाल लगाकर स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, 5 कोविड-19 से बचाव के लिए कार्य करने वाले स्वयं सेवा करोना वारियर्स को सम्मानित करवाना, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना का विशेष प्रचार-प्रसार, प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस विभाग से महिलाओं द्वारा प्रशिक्षित मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, मिशन जनशक्ति अन्तर्गत महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कालेज द्वारा प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद में पदस्त आईएएस/पीसीएस तथा अन्य एलाइड सेवा के अधिकारियों द्वारा निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण/सलाह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर उप्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, जिला पूर्ति अधिकारी प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, इसी प्रकार जिला अग्रणी प्रबन्धक, अधिशाषी अभियंता नलकूप, अधिशाषी अभियंता केन कैनाल, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, प्रतिनिधि फसल बीमा एग्रीकल्चर इंशोरेन्स कम्पनी सभी प्रदर्शनी में अपने-अपने स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ, पीडी आरपी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम केके पाण्डेय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया अतीक के गुर्गे और पुलिस में जबरदस्‍त मुठभेड़, 50 हजार का ईनामी वाहिद पुलिस के चढ़ा हत्थे

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी को भाया रसिन बांध का प्राकृतिक सौंदर्य, ली सेल्फी …

Banda : माफिया डान मुख्तार की जेल में नहीं चल पा रही मुख्तारी! कड़ी निगरानी ! …

थाना समाधान दिवस में एक प्रतिशत कामयाबी बाकी हुई विभागों को फारवर्ड !

बसपा का शंखनाद: चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, ‘जागो प्यारे जागो’ का फूंका ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़