22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाईचारे की 'मिसाल' बना 'हजरत सैय्यद' का सालाना उर्स: कव्वालियों ने बांधा 'समां'
उत्तर प्रदेश

भाईचारे की ‘मिसाल’ बना ‘हजरत सैय्यद’ का सालाना उर्स: कव्वालियों ने बांधा ‘समां’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हजरत सैय्यद जलाल शाह, जरैली कोठी का सालाना एक दिवसीय उर्स सोमवार को पूरी अकीदत,भाईचारे और रूहानियत के माहौल में संपन्न हो गया। देर रात तक कव्वालियों की महफिल सजी। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धा, सेवा और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने एक साथ शिरकत की। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद ने बताया कि उर्स की शुरुआत सोमवार की सुबह फजिर की नमाज के बाद हुई। इसके पश्चात दरगाह में गुस्ल की रस्म अदा की गई और फातेहा पढ़ी गई। फातेहा के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला।

भाईचारे की 'मिसाल' बना 'हजरत सैय्यद' का सालाना उर्स: कव्वालियों ने बांधा 'समां'

विशेष बात यह रही कि भंडारे की व्यवस्था दो अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिसमें हिंदू श्रद्धालुओं के लिए शाकाहारी की अलग व्यवस्था थी। पूरे दिन दरगाह में फातेहा पढ़ने और चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने मजार पर माथा टेककर मन्नतें मांगी और अमन-चैन की दुआएं कीं। दरगाह परिसर दिनभर रूहानी माहौल और इबादत से गुलजार रहा। रात में इशा की नमाज के बाद दरगाह कमेटी की ओर से दरगाह परिसर में भव्य चादर जुलूस निकाला गया। इसके बाद दरगाह में विधिवत चादरपोशी की गई।

भाईचारे की 'मिसाल' बना 'हजरत सैय्यद' का सालाना उर्स: कव्वालियों ने बांधा 'समां'

इस चादर जुलूस में सज्जाद नशीन डॉ. साबिर नियाजी, डॉ.शीबू नियाजी, डॉ. सिद्दीक खान, हाजी सईद अहमद (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। चादरपोशी के बाद महफिले शमा का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक कव्वालियों की रूहानी महफिल सजी रही। लखनऊ से आए मशहूर कव्वाल जुनैद मुरली ने अपने कलाम “संसार हर को पूजे, गुरु को जगत सराहे, काबे में कोई ढूंढे, काशी में कोई जाए” से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बांदा की कव्वाल पार्टी वकील साबरी ने “बहिश्त में भी पहुंच कर मुझे करार नहीं,ये कोई और जगह है मुक़ाम-ए-यार नहीं” जैसी कव्वाली पेश कर महफिल में समां बांध दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

बाहुबली मुख्तार की कोर्ट से फरियाद : साबित कहावत “मनुषबली नहीं होत है, समय होत बलवान” …

Banda- मकान में लगीं आग, लाखों की सम्पत्ति खाक…

City News Uttar Pradesh

पितृपक्ष में बुंदेलखंड की महबुलिया पूजन प्रथा : विलुप्तता संस्कृति की छाई घटा

City News Uttar Pradesh

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़