City News Uttar Pradesh
बुजुर्गों की पेंशन पर संकट: आधार लिंक न होने से अटकी रकम
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की पेंशन पर संकट: आधार लिंक न होने से अटकी रकम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के हजारों बुजुर्गों के लिए सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना एक बड़ी राहत साबित हो रही है, लेकिन कई लाभार्थियों के लिए यह योजना अब मुसीबत बनती जा रही है। सरकार ने 63,561 वृद्धजनों को तीन माह (अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर) की पेंशन के रूप में तीन-तीन हजार रुपये जारी किए हैं। लेकिन 100 से अधिक बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक न होने की वजह से उनकी पेंशन अटक गई है।

बुजुर्गों की पेंशन पर संकट: आधार लिंक न होने से अटकी रकम

वृद्धजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया था, फिर भी उनके खातों में पेंशन नहीं पहुंची। इस कारण वे लगातार बैंक और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें आधार लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है और वे दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

बुजुर्गों की पेंशन पर संकट: आधार लिंक न होने से अटकी रकम

समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि जिन वृद्धजनों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनकी आगामी जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन भी रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पेंशन प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

बुजुर्गों की पेंशन पर संकट: आधार लिंक न होने से अटकी रकम

समाज कल्याण विभाग ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द आधार लिंक न होने की समस्या का समाधान करें और जरूरतमंद बुजुर्गों को सहायता प्रदान करें। वहीं, विभाग की ओर से बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को जागरूक करने की योजना बनाई जा रही है। पेंशन से वंचित कई वृद्धजन सरकार से अपील कर रहे हैं कि वे इस समस्या का जल्द समाधान करें। उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन ही उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा है और यदि यह नहीं मिली, तो उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा “हवालात”

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति रोग नियंत्रण पर सख्त: अधिकारियों पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

ब्रेकिंग न्यूज़