- विनोद मिश्रा
बांदा। हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। अतर्रा मंडी के पास एक ऑटो को ठसाठस भरा देख जांच को निकले एआरटीओ ने रोका, तो भौचक रह गए। सवारी उतारकर गिनना शुरू किया तो 18 सवारी मिली। चालक ने दो को पीछे लटका रखा था, तो दोनों तरफ पायदान पर सवारी खड़ा कर रखा था। वाहन को सीज कर 28 हजार रुपये का चालान काट हाथों में थमा दिया।

एआरटीओ ने अन्य स्थानों पर जांच के दौरान पकड़े गए छह वाहनों को सीज व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के मिलने वाले 12 चालकों को रोक वाहनों का चालान किया गया। शुक्रवार को अतर्रा मंडी के पास चेकिंग के दौरान ऑटो यूपी 96सी 9691 आता दिखा। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने इसे रोकने का प्रयास किया तो ऑटो को मोड़ भागने लगा। जिस पर पुलिस वालों ने दौड़ कर पकड़ लिया। जब सवारी उतार गिनना शुरू किया तो चालक सहित ऑटो में 19 सवारी निकली। एआरटीओ ने बताया कि सवारियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य को भेजा गया, जबकि आटो को सीज करते हुए चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
