25.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद की पाती : कोरोना मुक्त जीवन कैसे हो “आनंद ” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के सभी प्रधानों को डीएम ने चिट्ठी लिखी है। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के पूर्व शंकाओं का समाधान कर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना है। ग्राम पंचायतों में जमीन की उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान विकसित कराएं। साथ ही पर्यावरण की शुद्धता के लिए पीपल, बरगद व नीम के पौधों का रोपण हो।


जिलाधिकारी ने आठ बिदुओं पर आधारित चिट्ठी में बीमारियों से बचाव सहित कई सुझाव दिए हैं। लिखा है कि ग्रामीणों को प्रेरित कर उनकी शंकाओं को दूर करते हुए अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। निगरानी समितियों के माध्यम से कोरोना महामारी के लक्षण बुखार, जुकाम, खांसी व सांस फूलना आदि से ग्रसित लक्षणों की पहचान कराकर कोरोना मेडिसिन किट का वितरण कराएं।

ग्राम पंचायत की सभी गलियों, नालियों, मोहल्लों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिग कराकर ग्रामीणों को मास्क लगाकर सैनिटाइज को प्रेरित करें। खुले में शौचमुक्त बनाए रखने के लिए शौचालय विहीन परिवारों को गांव के सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय विकसित कर अपने जनसेवा केंद्र विकसित करें। गांव में दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं। ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान बनाए। नीम, बरगद, पीपल आदि के पौध रोपित करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

सेवानिवृत अधिकारियों को पेंशन औऱ देयकों में न दें टेंशन: आयुक्त

City News Uttar Pradesh

योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ने किया निरीक्षण गृह का लोकार्पण: सिंचाई परियोजनाओं में आयेगी तेजी

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

City News Uttar Pradesh

धरती की कोख सूख रही: पानी की एक-एक बूंद पर खतरा, बर्बादी पर सिस्टम खामोश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़