30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल
उत्तर प्रदेश

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देवी माता के घर चोरी हो गई। चोर मंदिरोंपर भी रहम नहीं कर रहे। वह चौसठ जोगनी देवी मंदिर में लगे चार बड़े पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। गनीमत रही कि चैनल में लगा ताला नहीं काट पाए। उसकी सिर्फ लोहे की चेन ही काटने में सफल हुए। बाद में आहट होने पर चोर भाग गए। एक साल पहले देवी का सोने का हार भी चोरी जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल
Theft in Devi temple: Four big hours of brass were successful in taking away thieves

मोहल्ला सुतरखाना आंबेडकर नगर स्थित जौसठ जोगनी देवी मंदिर के पुजारी फुल्लू बाबा मंगलवार रात बगल में अपने घर की छत में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मंदिर परिसर में पीपल पेड़ पर लगे चार बड़े पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह करीब मंदिर की सफाई व पूजा के लिए पुजारी पहुंचे तो घंटे नहीं मिले। चैनल में लगी लोहे की चेन कटी मिली। जबकि उसके ताले सुरक्षित थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल देखा। पुजारी ने तहरीर देकर बताया कि चोरी गया सबसे बड़ा घंटा 26 किलोग्राम वजन, दूसरा साढ़े 12 किलोग्राम, इसके बाद दो घंटे सवा किलो व एक किलो वजन के थे। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि नशेड़ियों का काम लग रहा है। चोरों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य

शराब की ‘लत’ का खौफनाक अंत: कमरे का ‘दरवाजा’ खोला तो ‘मंजर’ देख परिजनों के उड़े ‘होश’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी

सीएम योगी का ‘बांदा डीएम पर फूटा ‘गुस्सा’ ! लापरवाही ‘सुधारने’ की कड़ी हिदायत !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़