- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा -चित्रकूट लोक सभा सीट पर भाजपा का पुनः कब्जा क्या बरकार रहेगा ? यह इन दिनों मतदाताओं में “खासा चिंतन और मंथन का विषय” बन गया है। इस सीट पर भाजपा नें अपने सांसद आरके सिंह पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाकर “पार्टी जनों के लिये कथित तौर पर खासी मुसीबत सी उत्पन्न” कर दी है ? हालांकि “आरके की नैया पार कराने के लिये खास तौर पर बांदा जिले में विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल खेवैया के गंभीर रोल” में हैं।

रविवार को बांदा विधान सभा एवं सोमवार को बबेरू विधानसभा में “रूठे देव तुल्य कार्यकर्ताओं को मान जाईये -मान जाइये की तर्ज” पर प्रत्याशी का “रास्ता सुगम बनाने की पुरजोर कोशिश में यह लोकप्रिय नेता दिखे”। उनका भाषण “झंडा ऊंचा रहें हमारा” की तरह था। यह दोनोँ नेता सांसद के चुनावी रण में “आल्हा -ऊदल” की तरह “महारथी और योद्धा” के रोल में से दिखे।

इधर दूसरी ओर पांच सालों से सोशल मीडिया से गायब रहें आरके पटेल “फेस बुक” में दिखाई देने लगे हैं। उनके समर्थक कार्यकर्ता “समर्थन में मजीरा” बजा रहें हैं। यह बात अलग है की मजीरा की धुन “सुन बाबा सुन नहीं बन” पा रही है ? सांसद आरके पटेल की “प्रचार शैली के बारे में देव तुल्य कार्यकर्ता कथित तौर पर यह मानते हैं की गिरगिट की तरह वह रंग बदलें हुये हैं”?

हृदय से कार्यकर्ताओं के प्रति “प्रेम उछाल” मार रहा है। “गलबहियाँ की बहार” है ! कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी पटेल की कथित तौर पर “लोकप्रियता कोमे में सी” मानी जा रही है ? पर उनका “स्वास्थ चुनावी बुलटिन खतरे से बाहर होने का राग जरूर सुनाया” जा रहा है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
