27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। यूपी में गांधी परिवार के दुर्ग के तौर पर रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस से मुंह मोड़ा तो राहुल गांधी ने केरल को अपना सियासी ठिकाना बना लिया है। रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद रहीं सोनिया गांधी ने अब राज्यसभा सदस्य बनने के बाद चुनावी राजनीति से किनारा कर लिया है। ऐसे में रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब दोनों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय
Lok Sabha Elections: If not Gandhi family then who will contest elections from Rae Bareli-Amethi? become a topic of discussion

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने ही अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इस तरह से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अपनी इन परंपरागत सीटों से आगामी चुनाव नहीं लड़ेगा। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से ही चुनाव मैदान में होंगे। गांधी परिवार के दूरी बनाने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर है कि अमेठी और रायबरेली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस अपना उम्मीदवार किसे बनाएगी ?

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय
Lok Sabha Elections: If not Gandhi family then who will contest elections from Rae Bareli-Amethi? become a topic of discussion

लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसे में सवाल यही है कि कौन उम्मीदवार रायबरेली और कौन अमेठी से किस्मत आजमाएगा। सपा के साथ सीट शेयरिंग में यह दोनों सीटें कांग्रेस को मिली हैं। माना जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी अगर चुनाव नहीं लड़ती हैं तो गांधी परिवार का कोई करीबी नेता ही किस्मत आजमाएगा। रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा हैं, जिन्हें पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है. केएल शर्मा चुनावी तैयारी में जुटे हैं और पिछले 20 साल से रायबरेली में वो सोनिया गांधी का काम देख रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेठी में भी गांधी परिवार के करीबी किसी नेता की किस्मत खुल सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दंगा मुक्त यूपी की संकल्पना को डीजीपी करेंगे मजबूत, शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी प्राथमिकता

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

‘हर घर नल’ का ढोंग: हलक सूखा, सहेवा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ‘उगल’ रही हवा

City News Uttar Pradesh Desk

दो माह में डेंगू के मिले 75 मरीज, 65 लोग हुए पूरी तरह स्वस्थ …

City News Uttar Pradesh

Banda : “प्रेमी-प्रेमिका” मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार,प्रेम साधना की मांगी मन्नतें।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़