28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
झूमा उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड
उत्तर प्रदेश

झूम उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अंधाव गांव निवासी रामबाबू तिवारी को 2023 के जल प्रहरी अवार्ड से सम्मानित गया है। यह अवार्ड जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार व सरकारी टेल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रति वर्ष देश भर में जल संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जल योद्धा को जल प्रहरी को दिया जाता है।

झूमा उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड
Banda got up and became happy: Rambabu Tiwari became water sentinel, got award

इसी क्रम में न्यू महाराष्ट्र सदन दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय स्थाई समिति के अध्यक्ष परबत भाई पटेल व राजेंद्र सिंह जल पुरुष के हाथों बुधवार की रात जल प्रहरी अवार्ड प्राप्त हुआ। अवगत हो कि बांदा के अंधाव गांव निवासी वाटर हीरो रामबाबू तिवारी बुंदेलखंड में तालाब एवं जल संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इन्होंने गांवों में जाकर पानी चौपाल, पानी पंचायत लगाई। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से 74 से अधिक तालाबों का जीर्णाेद्धार कराया।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

बांदा के अंधाव गांव में अभियान ‘खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में मिशन के तहत गांव में बरसात के पानी को रोकने का खेतों में मेड बंदी कराकर किसानों के साथ बारिश की एक एक बूंद को सहजने का कार्य किया। इस अभियान की सराहना भी 27 जून 2021 को प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया था। इनके शोध का विषय भी बुंदेलखंड के तालाबों का सामाजिक सांस्कृतिक अध्ययन है। जल प्रहरी सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद मोहन,सरकारी टेल से अमय साठे,अनिल सागर, उमेश पाटिल ,सांसद गोपाल साठे, रमेश बिंदोरी, संत बलवीर सिंह सींचेवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की ‘सुरक्षा’ फौजियों को ‘सुपुर्द’: सर्जिकल स्ट्राइक के लिये ‘रेड एलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मालती गुप्ता नें भरी हुंकार: हिंदू समाज पर अत्याचार रोको सरकार

City News Uttar Pradesh

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh

महोबा : आरोपित खाद्य निरीक्षक से जिलाधिकारी ने की पूछताछ, एडीएम को सौंपी गई जांच

ब्रेकिंग न्यूज़