27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश
उत्तर प्रदेश

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव के ही एक दबंग ने वृद्ध को गोली मार दी,जो हाथ में लगी। परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। जहां से घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव की है। जहां पर गांव के ही एक दबंग लल्लू बाजपेई नाम के व्यक्ति द्वारा सुरेंद्र नाम के वृद्ध को गोली मारी गई है।

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश
The bully shot the old man due to enmity: Police started the search

बताया जा रहा है कि विगत काफी दिनों से दोनों में आपसी विवाद चल रहा था। बुधवार को अचानक किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद लल्लू बाजपेई ने अवैध असलहे से सुरेंद्र को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। घायल अवस्था में परिजन सुरेंद्र को लेकर सीएचसी तिंदवारी पहुंचे। जहां पर प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं की लल्लू बाजपेई के ऊपर पहले से 10 से अधिक मुकदमे चल रहे हैं, जिसका इस क्षेत्र में आतंक व्याप्त है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को बताया विश्व विजयी

City News Uttar Pradesh

Banda- व्यापारियों नें सर्वे आदेश का किया विरोध, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा : प्रमुख सचिव एंव नोडल अधिकारी नें परखा विकास कार्य…

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें

City News Uttar Pradesh

सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- रामभक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर करेगा राज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़